{"_id":"599091434f1c1bc2288b467b","slug":"21502646595-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड, चोरी की छह बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड, चोरी की छह बाइकें बरामद
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 37 बाइक चोर गिरोह के सदस्य, बरामद हुईं चोरी की बाइकें।
अमर उजाला ब्यूरो
बिलग्राम। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की छह बाइकें बरामद कीं। रविवार को कोतवाल ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। बताया कि चेकिंग के दौरान टीम के हत्थे बाइक चोर चढ़े थे। बरामद की गईं बाइकें कन्नौज, उन्नाव व शहर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गईं थी।
बिलग्राम क ोतवाल सतेंद्र सिंह ने क ोतवाली में रविवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दावा किया कि शनिवार देर रात कस्बा में अल्लीगढ़ गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकोें पर सवार चार युवक पहुंचे। चेकिंग में उन लोगों के पास बाइकों के कागज नहीं थे। बाइकें क ब्जे में लेकर चारों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो बाइकें चोरी की होने की बात स्वीकार की। कोतवाल ने बताया कि बाइक चोरों की पहचान क ोतवाली क्षेत्र के पबियानी गांव निवासी संदीप, कटरी जफरपुर निवासी राम निवास, मंशाराम निवासी अल्लीगढ़ और अंशुल उर्फ राहुल निवासी गंगापुर थाना सुरसा के तौर पर हुई। बताया कि चोरों की निशादेही पर मंशाराम के घर से चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इसके अलावा अंशुल की जेब से बाइक चालान की एक पर्ची निकली, यह बाइक भी चोरी की थी। जिसक ो चेकिंग के दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र में सीज कर दिया गया था। कोतवाल ने बताया कि बरामद की गईं बाइकें उन्नाव, कन्नौज, बांगरमऊ व शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम में एसएसआई संजय सिंह यादव, उपनिरीक्षक घनश्याम शुक्ला , समर बहादुर सिंह , सिपाही विनोद त्रिपाठी ,अंकुर राठी, बलराज शामिल रहे।
ये बाइकें बरामद हुईं
चोरों के कब्जे से बजाज प्लेटिना यूपी-30-डब्ल्यू-8862, यूपी-30-के-8859, यूपी-30-क्यू-9545, हीरो स्प्लेंडर यूपी-35-बी-7935, यूपी-30-पी-6095, यूपी-30-पी-8535 बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन
- अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, छह बाइकें बरामद
- बिलग्राम पुलिस क ो वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
- कन्नौज, उन्नाव व शहर कोतवाली से चुराई गईं थी बाइकें