फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मां का गला रेतने वाला गिरफ्तार

मां का गला रेतने वाला गिरफ्तार

Thu, 03 Jan 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
मां का गला रेतने वाला गिरफ्तार
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली में मां की गला रेतकर हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने शराब के लिए रुपये न देने पर हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी रामवती (72) पत्नी रामलाल की बुधवार को घर के अंदर तीसरे नंबर के पुत्र नन्हें लाल ने आरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घर पहुंचने पर बड़े पुत्र श्रवण ने शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर नन्हें लाल फरार हो गया था। पुलिस ने श्रवण की तहरीर पर नन्हें लाल के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपी की गिरफ्तारी चौबीस घंटे के अंदर करने के निर्देश देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय को दिए थे। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने अपनी टीम के साथ नन्हें लाल को गुरुवार तड़के लगभग साढ़े पांच बजे पेनीपुरवा में ओवरब्रिज के निकट गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब और गांजा पीने का आदी है। मां रामवती रुपये नहीं दे रही थीं। इससे आरी से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके कब्जे से मां के एक बक्से की चाबी व एक थाली मिली। थाली में दो और एक रुपये के 19 सिक्के और दस रुपये के दो नोट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली महेश चंद्र पांडेय, एसआई संतोष कुमार शुक्ला, एचसीपी राज कुमार, अशोक कुमार मिश्र, सिपाही उज्ज्वल राठी, अखिल मलिक, ममता कुमारी , शिखा रानी आदि शामिल रहीं।


मां का गला रेतने वाला गिरफ्तार
युवक ने घर के अंदर पैसे की खातिर मां की आरी से काट कर की थी हत्या, बड़े भाई की ओर से युवक के विरुद्घ दर्ज की गई थी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed