{"_id":"5a7898854f1c1bd34b8b6fc5","slug":"201517852805-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत पर पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत पर पुलिस ने कब्जे में लिया शव
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में युवती की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
मल्लावां। क्षेत्र के गांव दारूकुइंया में एक युवती की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। दारूकुइंया निवासी ललिता (20) पत्नी प्रवेंद्र कुमार काफी समय से बीमार चल रही थी। रविवार को इलाज के लिए ले जाते वक्त ललिता की मौत हो गई। सोमवार को ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर मेहंदीघाट जा रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को युवती की मौत संदिग्ध दशा में होने की जानकारी दे दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कोतवाली के पास शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ललिता की शादी प्रवेंद्र के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।