{"_id":"5cbf54b0bdec22140f07801a","slug":"2-people-arrested-in-farmer-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या में कथावाचक और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान की हत्या में कथावाचक और साथी गिरफ्तार
Tue, 23 Apr 2019 11:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा कटैया में पांच दिन पूर्व ईंट से कूंचकर किसान की हत्या करने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान किसान के अभद्रता करने और नशे में बेटी का हाथ पकड़ने से नाराज होकर कथावाचक ने साथी के साथ मिलकर उसके सिर और चेहरे पर वारकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ग्राम अटवा कटैया में 19 अप्रैल की रात कथा सुनने गए रामचंद्र (50) का शव कथास्थल से करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला था। उसके सिर और चेहरे पर ईंट से वार करने के निशान भी मिले थे। पास में ही खून से सनी ईंट भी मिली थी। मृतक की पुत्री सविता देवी ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले का खुलासा करने के लिए टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया था। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि रामचंद्र अक्सर शराब पीता था। 19 अप्रैल को भी वह शराब के नशे में कथा सुनने गया था। कथावाचक रामलखन पुत्र मिट्ठूलाल निवासी ग्राम ककरघटा कोतवाली शाहाबाद के साथ ढोलक बजाने वाला रामबाबू पुत्र जगपाल निवासी ग्राम सधिनावां थाना हरियावां और कथावाचक की पुत्री भी कथा सुना रही थी। इसी दौरान रामचंद्र ने कई बार अश्लील टिप्पणियां कीं। कथा खत्म होने के बाद जब कथावाचक की पुत्री गांव की ओर जा रही थी तो रामचंद्र उसके पीछे चल दिया। यह देखकर रामलखन और रामबाबू ने उसका पीछा किया। रास्ते में रामचंद्र ने युवती का हाथ पकड़ लिया तो कथावाचक ने साथी रामबाबू के साथ रामचंद्र को पकड़ लिया। रामलखन ने वहीं पड़ी ईंट से कई वार रामचंद्र पर कर दिए। उसको मरणासन्न छोड़कर दोनों गांव चले गए। कुछ देर बाद ही रामचंद्र ने दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना स्वीकार की। घटना के समय कथावाचक जो कपड़े पहना था, उस पर खून के धब्बे भी मिले हैं। कपड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन