{"_id":"5c9e5b9cbdec22146a72d5d0","slug":"191553882012-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र कारखाना चलाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शस्त्र कारखाना चलाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोकसभा चुनाव के दौर में पुलिस ने अवैध रूप से शस्त्र बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार रात शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम घुरहा में एक घर में शस्त्र बनाने का कारखाना चला रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 11 तमंचे, एक बंदूक, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद जितेंद्र कुमार ओझा को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम घुरहा में एक मकान में अवैध रूप से शस्त्र बनाने का कारखाना चल रहा है। रात में शस्त्र बनाए जाने और बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की बात भी पुलिस को पता चली। रात दो बजे उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। यहां एक मकान से सुरेंद्र कुमार पुत्र श्यामसागर और चंद्रकांत पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी घुरहा को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मौके पर 10 खोखे, दो कारतूस, लोहे की नौ नाल, शस्त्र बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पता किया जा रहा है कि शस्त्र कहां-कहां बिक्री किए जाते थे। कौन लोग इनसे संपर्क में हैं।