फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दुकानदार को मारपीट कर 3500 रुपये छीने

दुकानदार को मारपीट कर 3500 रुपये छीने

Fri, 14 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार को मारपीट कर 3500 रुपये छीने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर निवासी दुकानदार को गांव के युवकों ने मारपीट कर 3500 रुपये छीन लिए। दुकानदार साइकिल से किराने का सामान लेने जा रहा था। चीख पुकार मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। इस पर मारपीट के आरोपी युवक भाग निक ले। पीड़ित क ी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।

पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपुर निवासी पट्टे (40)पुत्र कढिले की गांव में किराना की दुकान है। शुकवार सुबह 10 बजे साइकिल से दुकान का सामान लेने के लिए निकला था। अभी वह गांव से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही उजीर पुत्र मुशरफ, साधू पुत्र बुद्धा, रफीक पुत्र सितकली ने उसे लाठी डंडे से पीट कर उसके पास से 3500 रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। इस पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पट्टे की सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी भाग निकले थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें मारपीट कर 3500 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ महेश पाल ने लूट की वारदात से इंकार किया है। बताया कि मारपीट के आरोपी परिवार के ही हैं। शराब के नशे में मारपीट की थी। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दो क ो गिरफ्तार कर लिया है। कहा जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


- दुकानदार को मारपीट कर 3500 रुपये छीने
- पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव का निवासी है दुकानदार
- साइकिल से सामान लेने जा रहा था, रास्ते में पीटा रुपये छीने
- पुलिस ने गांव निवासी युवकों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed