{"_id":"57a8cfce4f1c1bb809ee4344","slug":"184-bottles-of-liquor-seized-from-car-non-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से गैर प्रांत की 184 बोतल शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से गैर प्रांत की 184 बोतल शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गर्ई कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात कस्बे से तेज रफ्तार जा रही कार को पुलिस ने वाहन से दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। गाड़ी से अरुणाचल प्रदेश का लोगो लगी शराब की 184 बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन
मुुखबिर की सूचना पर माधौगंज के एसओ संतोष कुमार ने रात की गश्त बढ़ा दी। कुछ ही देर में बिल्हौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पुलिस को देखकर और स्पीड बढ़ा बिलग्राम की ओर भागी। पुलिस ने भी अपनी जीप को उसके पीछे लगा दिया। कुछ दूरी पर जाकर गौरा जाने वाले मार्ग पर कार को मोड़ लिया और पुलिस को पीछा करते देख चालक वाहन छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी डिग्गी से 184 बोतल शराब बरामद की। बोतलों पर अरुणाचल प्रदेश का लोगो लगा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन