फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिलाओं से एक लाख के जेवर ठग शातिर फरार

महिलाओं से एक लाख के जेवर ठग शातिर फरार

Fri, 22 Feb 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं से एक लाख के जेवर ठग शातिर फरार
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में जेवर साफ करने के नाम पर दो शातिरों ने महिलाओं को ठग लिया। एक लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के घर पर शुक्रवार केे दो बाइक सवार युवक पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को बताया कि वह जेवर साफ करने का पाउडर बेचते हैं। इस पर महिलाएं जेवर ले आईं। उन लोगों ने महिलाओं से एक बर्तन में गर्म पानी लाने को कहा। महिलाएं गर्म पानी लाईं तो उन लोगों से जेवर उसमें डालने को कहा। जिस पर विमला गुप्ता ने सोने की झुमकी, बहू रश्मि गुप्ता ने जंजीर पानी में डाल दी। इसके बाद उन लोगों ने बर्तन को बंद कर दिया। महिलाओं से हल्दी लाने को कहा। जब महिलाएं हल्दी लेने चली गईं तो वह दोनों बाइक से जेवर लेकर फरार हो गए। योगेंद्र गुप्ता की तरफ से एक लाख के जेवर ठगी करने की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed