फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ब्लाक परिसर में प्रधान पति के साथ मारपीट

ब्लाक परिसर में प्रधान पति के साथ मारपीट

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक परिसर में प्रधान पति के साथ मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरावन। अपात्रों को शौचालय देने का आरोप लगाकर ग्राम बनी के लोगों ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रधान पति को पीट दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बनी के ग्राम प्रधान अमिता सिंह के पति अखिलेश सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि शुक्रवार दोपहर वह ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सिंह के साथ कार्यालय में शौचालयों की सूची देख रहे थे। तभी ग्राम बनी निवासी सत्यपाल सिंह, वीरपाल पुत्रगण जुगलकिशोर, बल्लू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिह और एक अज्ञात व्यक्ति आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में अपात्रों को शौचालय दिए गए हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि बेसलाइन के अनुसार शौचालय बनेंगे। शौचालय के लिए लाभार्थियों का चयन सही किया गया है। इस बात पर सत्यपाल सिंह और अखिलेश सिंह के बीच विवाद हो गया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इससे उनकी आंख में चोट आई है। ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि ग्राम बनी में 64 शौचालय बेसलाइन सर्वे में आए हैं। उन्हें ही शौचालय दिए गए हैं। जबकि वह लोग परिचितों को शौचालय दिलाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रधान पति को पीटा
- शौचालय आवंटन में धांधली का आरोप
- रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed