फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बीमार बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बीमार बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीमार बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बीमार बैंककर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में बीमारी से परेशान एक बैंक कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अखिलेश चंद्र पांडेय (56) पुत्र स्वामीदयाल ग्रामीण बैक आफ आर्यावर्त बखरिया शाखा में लिपिक था। डेढ़ माह पूर्व सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। रविवार को उनका छोटा पुत्र प्रांशू और पुत्री प्राची पढ़ाई के सिलसिले में लखनऊ चले गए। दोपहर बाद उनकी पत्नी बिंदू और बड़ा पुत्र हिमांशू सत्संग में चले गए। इसी दौरान अखिलेश ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता तब चला जब पत्नी बिंदू और पुत्र हिमांशू वापस घर पहुंचे। हिमांशू दीवार फांदकर अंदर गया और मुख्य द्वार खोला। मां के साथ अंदर जाकर देखा तो अखिलेश का शव फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन ही दोनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शेर सिंह की मानें तो परिजनों ने उल्टी दस्त के कारण बेहोश हो जाने की बात कही थी। जब उन्होंने परीक्षण किया तो गले में फंदे का निशान दिखा। इसी दौरान उन्होंने बैंककर्मी को मृत घोषित कर पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed