फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अराजक तत्वों ने घर में घुसकर की लूटपाट

अराजक तत्वों ने घर में घुसकर की लूटपाट

Tue, 22 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने घर में घुसकर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बघौली। थाना क्षेत्र के नीभी गांव में सोमवार को शोभायात्रा के दौरान अराजक तत्वों ने शराब पीकर उत्पात मचाया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने विरोध किया तो मारपीट की और घरों में घुसकर लूटपाट की है। मंगलवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की है।

बघौली थाना क्षेत्र के नीभी गांव में हर साल जन्माष्टमी के बाद शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा की तैयारियों पर आने वाले खर्च के लिए सभी समुदाय के लोग भी सहयोग करते हैं और शोभायात्रा में शामिल होते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे गांव में देवी देवताओं की झाकियां सजाकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान शराब पीकर कुछ अराजक तत्व उत्पात करने लगे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने विरोध किया। इस पर अराजक तत्वों ने मारपीट चालू कर दी। मारपीट में राजू (30) घायल हो गया। अराजक तत्वों ने इस दौरान कुछ घरों में घुसकर भी मारपीट की। गांव निवासी सिरदार की पत्नी जमीला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने के अलावा रुपये गहने लूटने का आरोप भी लगाया है। एसओ जटा शंकर सिंह ने बताया कि वह हरदोई ड्यूटी पर आए हैं। मामला संज्ञान में है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- अराजक तत्वों ने घर में घुसकर की लूटपाट
- बघौली थाना क्षेत्र के नीभी गांव की घटना




फोटो 19, नीभी गांव में घटना की जानकारी करते दारोगा अरविंद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed