फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नाराज बारातियों ने लड़की के चाचा के घर में लगाई आग

नाराज बारातियों ने लड़की के चाचा के घर में लगाई आग

Fri, 15 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नाराज बारातियों ने लड़की के चाचा के घर में लगाई आग
बारातियों ने लड़की के चाचा के घर में लगाई आग
विज्ञापन

- द्वारचार के दौरान आतिशबाजी से रोकने पर हुए नाराज
- नगदी और गृहस्थी का सामान जला, पुलिस ने कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साधौपुर में गुरुवार रात द्वारचार के दौरान आतिशबाजी जलाने से मना करने पर नाराज बारातियों ने वधू के चाचा के घर में पड़े छप्पर में आग लगा दी। इसमें नगदी और सामान जल गया। बचाव के प्रयास में चाचा झुलस गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा विवाह की रस्में पूरी कराईं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव साधौपुर निवासी हरिश्चंद्र की बेटी रामरोशनी की गुरुवार को शादी थी। गुरुवार शाम दूल्हा आकाश निवासी मोहल्ला काजीटोला शहर कोतवाली जिला कन्नौज बारात लेकर गांव पहुंचा। द्वारचार के दौरान कुछ बाराती घर के पास आतिशबाजी जलाने लगे। वधू पक्ष के लोगों ने आतिशबाजी चलाने से रोका तो बारात में शामिल युवकों ने जलता अनार वधू के चाचा सर्वेश पुत्र शिवदयाल के घर के बाहर पड़े छप्पर पर फेंक दिया। जिससे छप्पर जलने लगा। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सर्वेश सामान बचाने के लिए घर में घुस गया। इसमें वह झुलस गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पंपसेट चलाकर ग्रामीणों ने आग बुझाई। सर्वेश ने बताया कि आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान और 26 हजार रुपये जल गए। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed