फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिला प्रधान व सेकेट्री समेत ग्रामीणों ने कईयों को धुना

महिला प्रधान व सेकेट्री समेत ग्रामीणों ने कईयों को धुना

Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला प्रधान व सेकेट्री समेत ग्रामीणों ने कईयों को धुना
महिला प्रधान और वीडीओ से मारपीट
विज्ञापन

- कोटे के चयन में हारे पक्ष ने किया बवाल
- प्रधान पक्ष की ओर से दावेदार जीतने पर शुरू हुई मारपीट
- बवाल करने पर तीन बार कराई गई काउंटिंग
- कोतवाली में पीडिृत पक्ष ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
शाहाबाद कोतवाली के लोनी गांव में आयोजित कोटे की बैठक में परिणाम घोषित होते ही दोनों गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। हारे गुट ने प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी सहित आधा दर्जन लोगों से मारपीट की।

प्राइमरी स्कूल में कोटा चयन में प्रधान शहनाज पत्नी आकिल पक्ष से रुखसाना बानो और दूसरे गुट से नफीसा बानो पत्नी शाकिर ने चुनाव लड़ा। इसमें प्रधान पक्ष की रुखसाना बानो 8 वोटों से विजयी घोषित की गईं। ग्राम विकास अधिकारी आशीष बाजपेई द्वारा परिणाम की घोषणा करने पर वहां पर मौजूद विरोधी गुट ने तीन बार वोटों की गिनती कराई। फिर भी जब परिणाम नहीं बदला तब फहीम, शमीम, नईम, हीरो, मुंसिफ ने आदि ने महिला प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पुत्र आसिफ आदि की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने ग्राम विकास अधिकारी आशीष बाजपेयी को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed