फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मारपीट की घटनाओं में महिला समेत सात घायल

मारपीट की घटनाओं में महिला समेत सात घायल

Sun, 06 Aug 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में महिला समेत सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पाली थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी शिवदास (48) की करीब एक महीना पहले बच्चों के बीच हुए झगड़े में दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट हो गई थी। इसके बाद से दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। रविवार सुबह शिवदास का बेटा जयवीर (25) घर से खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जयवीर के शोर मचाने पर शिवदास व उसकी पत्नी शिववती (45) बेटे का बचाव करने पहुंचे। इस पर हमलावरों ने उनको भी पीट दिया। पीड़ित पक्ष क ी तहरीर पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर सांडी थाना क्षेत्र के गुलरिया निवासी शिवबक्स (45) का परिवार के ही युवक से घर से नाली के पानी की निकास को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंचे चचेरे भाई राम प्रसाद (60) को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया। उधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी बंशीलाल (28) का मामूली बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचा चचेरे भाई दिनेश (32) को भी पीट कर घायल कर दिया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- मारपीट की घटनाओं में महिला समेत सात घायल
-पाली, सांडी व टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed