फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   रोडवेज बस ने मासूम को रौंदा, मौत

रोडवेज बस ने मासूम को रौंदा, मौत

Tue, 06 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने मासूम को रौंदा, मौत
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां मार्ग पर मंगलवार सुबह मकान के सामने सड़क किनारे खेल रहे तीन साल के बच्चे को रोडवेज बस ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने चालक को पकड़ किया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी देशराज का मकान बेनीगंज-कोथावां मार्ग पर है। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा सत्यम (3), उससे बड़ा मोहित व सबसे बड़ी पुत्री सोनी है। मंगलवार सुबह सत्यम दरवाजे के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान बेनीगंज तरफ से आ रही केसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


बस चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया जिसे ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सुभाषचंद्र सरोज ने बताया सत्यम के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed