फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। गांव के ही एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। उसे सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए दबाव डाला। युवक ने शादी से इनकार कर दिया और किशोरी का जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक दिल्ली चला गया। युवक के घर उलाहना देने गए किशोरी के परिजनाें की पिटाई भी की गई। किशोरी के परिजनों ने एसपी से मामले की जांच की गुहार की है।

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने शादी का वायदा किया था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो गए। युवती का आरोप है कि इसकी वीडियो क्लिप आरोपी ने बना ली। क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह किशोरी का यौन शोषण करता रहा। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी करने के लिए कहा। युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसे जबरन ले जाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने पूरे मामले की जानकारी हरियावां थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहंी की। इसी बीच युवक दिल्ली भाग गया। बीते दिनों युवक वापस आया तो किशोरी के पिता ने उसके घर जाकर उलाहना दिया। युवक के परिजनाें ने किशोरी के पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने गुरुवार को पूरे मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


प्रकरण संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है। अगर ऐसी घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निधी सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी

- शादी का झांसा देकर किया शोषण
- गर्भवती होने पर जबरन करा दिया गर्भपात
- वीडियो क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल
- पुलिस दर्ज नहीं कर रही रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed