फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मल्लावां में नगर पालिका अध्यक्ष के मकान पर फायरिंग, तीन घायल

मल्लावां में नगर पालिका अध्यक्ष के मकान पर फायरिंग, तीन घायल

Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां में नगर पालिका अध्यक्ष के मकान पर फायरिंग, तीन घायल
मल्लावां कस्बे में 3 दिन पहले नगर पालिकाध्यक्ष के भाई से हुए विवाद के बाद शुक्रवार रात हथियारबंद लोगों ने पालिकाध्यक्ष के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जवाब में पालिकाध्यक्ष के समर्थकों ने भी फायरिंग की। तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कस्बे में हालात तनावपूर्ण है। नगर पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


मल्लावां नगर पालिका के अध्यक्ष अंकित जायसवाल का मल्लावां चौराहे के निकट मुख्य मार्ग पर घर है। मकान के अगले हिस्से में ही उनका कार्यालय भी है।

शुक्रवार रात 9 बजे उनके घर के बाहर आए कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पालिकाध्यक्ष के समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग शुरू होने पर हमलावर भाग गए। गोली लगने से अंकित (24 )पुत्र विजयपाल निवासी देवमनपुर, अमन (23) पुत्र अखिलेश और विनीत द्विवेदी (30 ) पुत्र अशोक निवासी शाहपुर गंगा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीनों विधायक आशीष सिंह आशू के समर्थक बताए जा रहे हैं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया। यहां अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। मल्लावां कोतवाली पुलिस नगर पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


बताया गया कि नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल के छोटे भाई सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ सिद्धू का विवाद 3 दिन पहले देवमनपुर निवासी कल्लू से हो गया था।

कल्लू क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के करीबी माने जाते हैं। इसी विवाद के चलते घटना होने की बात सामने आई है। मल्लावां के कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। उधर दूसरी ओर विधायक से इस मामले पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

मल्लावां में नगर पालिकाध्यक्ष के घर पर फायरिंग, तीन घायल
3 दिन पहले भाई से हुए विवाद में हुई घटना


फायरिंग करने वालों को विधायक का समर्थक बताया जा रहा
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed