{"_id":"5cf2bd79bdec2207272c5a27","slug":"15594121349-hardoi-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुहेड़ी में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुहेड़ी निवासी धीरज (22) पुत्र शीशराम दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी वंदना और एक बेटी है। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार सुबह धीरज का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरज कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से उल्टियां होने की आवाज सुनकर पत्नी उसके पास गई। धीरज को जमीन पर पड़ा देख पत्नी वंदना के होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने विवाद के बाद खुदकुशी करने की बात कही है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।