{"_id":"5cead1dfbdec22073d79a686","slug":"155889307220-hardoi-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पिकप में टक्कर मारी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक ने पिकप में टक्कर मारी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शनिवार देर शाम ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई। चालक व एक अन्य युवक चुटहिल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरवा मेंडुआ निवासी भैयालाल (45) पुत्र रामनाथ तीन भाइयों में बड़ा था। शादी के कुछ वर्ष बाद पत्नी की मौत हो गई थी। तब से भैयालाल भाइयों के पास रहकर खेती करता था।
शनिवार शाम वह अपने भतीजे की पिकअप से सीतापुर जनपद के लकड़ियामऊ गांव जा रहा था। साथ में लकड़ियामऊ निवासी मोहित (26) भी था। रास्ते में टडिय़ावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर भड़ायल के पास ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पिकअप के बोनट से भैयालाल का सिर टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं मोहित व चालक नन्हक्के चुटहिल हो गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुभाषचंद ने बताया कि ट्रक का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक ने पिकअप में टक्कर मारी, युवक की मौत
टडिय़ावां थाना क्षेत्र में भड़ायल के पास हुआ हादसा
हादसे में पिकअप चालक व एक अन्य युवक चुटहिल