{"_id":"5c51e1a2bdec2229d23970c1","slug":"151548870050-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्त से मारपीट कर युवक ने चार हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निशक्त से मारपीट कर युवक ने चार हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम युवक ने नि:शक्त के साथ मारपीट कर चार हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को उसका मेडिकल कराया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूंडी बेरिया निवासी संतराम पुत्र रामेश्वर पैरों से नि:शक्त है। मंगलवार शाम वह लालपालपुर से अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव से पहले अहिरोरी मार्ग पुलिया पर एक युवक ने उसे रोक लिया। उसके बाद डंडा मारने की धमकी देकर उससे रुपये निकालकर देने को कहा। संतराम ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी ट्राई साइकिल पलट दी। इसके बाद सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। वह बेहोश गया। आरोपी ने उसके चार हजार रुपये लूट लिए। होश में आने पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया आरोपी युुवक गांव का रहने वाला है। शराब के नशे में विवाद हुआ था। लूट का आरोप निराधार है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।