फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   उन्नाव का 10 हजार का इनामी हरदोई पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव का 10 हजार का इनामी हरदोई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव का 10 हजार का इनामी हरदोई पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई। उन्नाव जिले के 10 हजार रुपये के इनामी शातिर को हरदोई पुलिस ने कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली नहर पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार हो गया। मौके से एक बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। शातिर छह वर्ष से फरार था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा गब्भी निवासी अमित कुमार द्विवेदी उर्फ टाइगर पुत्र दिनेश चंद्र द्विवेदी कई साल से उन्नाव में रह रहा था। उन्नाव के गंगाघाट थाने में उसके विरुद्ध हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। छह साल से अमित कुमार द्विवेदी फरार था और उन्नाव पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पिछले कुछ दिन से अमित कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाल बंगला शिव कटरा रोड पर सुनील साहू के मकान में किराये पर रहता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए हरदोई पुलिस भी प्रयास कर रही थी। क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा को जानकारी मिली थी कि अमित द्विवेदी साथी के साथ बाइक से नेवादा गब्भी जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक ने कछौना कोतवाली पुलिस से संपर्क कर कलौली नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर ली। मौके से अमित कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि साथी नौशाद पुत्र अमजद निवासी गोठवा थाना कछौना फरार हो गया। बिना नंबर की बुलेट मोटर साइकिल भी मिली, जो नौशाद की बताई गई है। बाइक को सीज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि अमित द्विवेदी पर उन्नाव जनपद के गंगाघाट थाने में हत्या और जानलेवा हमले के पांच मामले दर्ज हैं। कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में भी उसके विरुद्ध मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed