फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जिला जेल में बंद हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में मौत

जिला जेल में बंद हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 28 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में बंद हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में मौत
हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 जून को शटरिंग कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की जिला कारागार में रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन



सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककेड़ी निवासी राधेश्याम की हत्या कर दी गई थी। 29 जून की सुबह उसका शव ककेड़ी-दतेला मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी छोटी बिटिया की तहरीर पर गुड्डू पुत्र विष्णु निवासी ग्राम दतेला के अलावा बबलू पुत्र श्रीराम, अवधेश पुत्र विष्णु, सत्यपाल पुत्र हुलासी निवासीगण ग्राम दतेला, वीरपाल पुत्र छुटकौनू, छुन्नू पुत्र कुशाली निवासीगण ग्राम ककेड़ी थाना सांडी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


12 जुलाई को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन्हीं में से एक हत्यारोपी सत्यपाल पुत्र हुलासी निवासी ग्राम दतेला की रविवार को जेल में हालत बिगड़ गई। जेल चिकित्सालय में दिखवाने पर कोई राहत नहीं मिली तो उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉ. मनोज देशमणि ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। जेलर मृत्युंजय पांडे ने बताया कि रविवार को ही सत्यपाल का भांजा मिलाई के लिए आया था। मिलाई के कुछ देर बाद ही सत्यापाल की हालत बिगड़ गई थी। जेलर ने बताया कि सत्यपाल पहले से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जेल प्रशासन का दावा बीमारी के चलते हुई मौत
- रविवार को जेल में भांजे से मिलने के बाद बिगड़ी हालत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed