{"_id":"5a3273db4f1c1bca678c1728","slug":"141513255899-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से पांच लाख की मछलियां चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब से पांच लाख की मछलियां चुराई
Updated Thu, 14 Dec 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र स्थित तालाब से पांच लाख की मछलियां चुराने व सिंघाड़ा तोड़ने के मामले में पुलिस ने 14 के खिलाफ बुधवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी की शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे बची हुई लाखों की मछलियां भी मर गईं। एसओ ने मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
थाना क्षेत्र के भदेउना निवासी सुमन पुत्र बाबूराम मछली पालन व सिंघाड़ा का काम करता है। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित तालाबों में उसने मछली पालन व सिंघाड़ा डाल रखा था। बुधवार को सुमन की तहरीर पर पुलिस ने टोडरपुर निवासी गुड्डू पुत्र सुरेश, पंकज पुत्र सुरेश, बड़के, गुड्डू, चुन्ने पुत्र विश्राम, मिनी, सोनू और सलेमपुर निवासी वीरू व पांच अज्ञात समेत 14 के खिलाफ पांच तालाब से पांच लाख की मछलियां चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है कि उक्त लोगों ने पिछले कुछ दिनों में तालाब से मछलियां चुराई थी। इसकी जानकारी होने पर शिकायत करने गया तो जान माल की धमकी दी थी। इसके अलाव शिकायत के कु छ दिन बाद ही तालाब में पड़े सिंघाड़ा भी तोड़ लिए और पानी में जहरीली दवाएं डाल दी। इससे तालाब में पड़ी लाखों की मछलियां मर गई हैं। एसओ ब्रजेंद्र सिंह ने मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।