फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14 million stolen from two homes

दो घरों से 14 लाख का सामान चोरी

Mon, 16 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 16 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
14 million stolen from two homes
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव के दो घरों से रविवार रात चोर जेवर, नगदी सहित करीब 14 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह पीड़ितों ने शहर कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


लालपालपुर गांव निवासी कमलेश द्विवेदी पुत्र विश्वेश्वर दयाल अहिरोरी ब्लॉक के गड़ेउरा गांव के प्राथमिक स्कूल में टीचर हैं। गांव मेें उनकी दो मकान हैं। एक मकान में वह बेटेे अमरनाथ के साथ खुद रहते हैं और दूसरे में ताला लगा है।
विज्ञापन


कमलेश का बड़ा बेटा अरविंद मेरठ में शिक्षक, तीसरे नंबर का  बृजभूषण लखनऊ में नौकरी करता है, जबकि सबसे छोटा रवीभूषण कानपुर में बैंक में है। तीनों बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी होने पर बृजभूषण और रवीभूषण गांव आए थे। दोनोें दूसरे मकान में रुके थे। रात में खाना खाने के बाद दोनों ऊपर मंजिल पर बने कमरों में सो गए। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बृजभूषण उठे तो कमरे मेें बाहर से कुंडी लगी थी। उन्होंने खिड़की से देखा तो रवी के कमरे में भी बाहर से कुंडी लगी दिखी और अरविंद के कमरे का ताला टूटा था। 

बृजभूषण ने चचेरे भाई प्रकाश के साथ कमरों की कुंडी खोली। नीचे की मंजिल में बने दोनों कमरों और बक्से व अलमारी के ताले टूटे थे। 
सूचना दी लेकिन करीब 30 मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची। इस पर करीब छह बजे कोतवाली पहुंचे और चोरी की सूचना दी। इसके बाद एसपी राजीव मल्होत्रा, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान और कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि चोर खाली प्लॉट से छत के रास्ते बृजभूषण के मकान में पहुंचे थे और जीने से नीचे उतरे। 

बृजभूषण ने बताया कि चोर सोने के चार हार, चार जोड़ी कं गन, तीन चेन, चार जोड़ी कुंडल, 20 अंगूठी,10 जोड़ी टप्स, पांच मांग बेंदी, 8 नाक के फूल व दो मंगल सूत्र के अलावा चार जोड़ी पायजेब, आठ जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछुआ, चांदी के सात सिक्के, 12 जोड़ी चांदी के बिछुआ, दो चांदी की बेल्ट और 42,000 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत 13 लाख से अधिक बताई गई है।


कमलेश की बंदूक भी उसी मकान में थी। चोर बंदूक पड़ोसी की छत पर फेंक गए।
कमलेश के घर पास ही सोनू पुत्र गिरेंद्र सिंह का मकान है। उसकी पत्नी चार दिन पहले मायके गई थी। सोनू घर में अकेले थे। चोरी की सूचना पर वह भी कमलेश के घर पहुंचे। इसके बाद जब अपने घर पहुंचे तो वहां से 5000 हजार रुपये और 3 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल गायब थीं। चोरी हुए माल की कीमत करीब एक लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed