फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ोसपी के निर्देशन में जिले भर में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

ोसपी के निर्देशन में जिले भर में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Mon, 10 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ोसपी के निर्देशन में जिले भर में पुलिस ने चलाया जांच अभियान
हरदोई। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पूरे जनपद में सोमवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंकों में विशेष तौर पर जांच की गई, तो सभी बैरियर पर भी पुलिस अफसर सक्रिय नजर आए। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9 बजे से ही शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस हर चौराहे पर अलर्ट नजर आई। कुछ देर बाद एसपी ने वायरलेस पर बैंकों में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, तो पुलिस बल बैंकों का रुख करता दिखा। एसपी आलोक प्रियदर्शी खुद भी विशेष जांच अभियान में शामिल हुए। सिनेमा चौराहे पर एकत्र हुए पुलिस बल को उन्होंने निर्देश दिए। बैंकों के अलावा सराफा दुकानदारों के आस-पास भी सतर्कता बरती गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने अलग-अलग बैरियर पर हो रही वाहनों की जांच अभियान का नेतृत्व किया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संभव सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed