फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गैंगस्टर में वांछित सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गैंगस्टर में वांछित सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Fri, 30 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में वांछित सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
हरदोई। गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को सुरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इनके पिता पहले से ही जेल में हैं।


30 जुलाई की रात सुरसा थाने के ग्राम पचकोहरा में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान याकूब पुत्र नन्हें निवासी पचकोहरा के घर से सरकारी राशन और केरोसिन बरामद हुआ था। याकूब के अलावा उसके दो पुत्रों मोहम्मद नसीम और राजू उर्फ यामीन तथा बबलू पुत्र कल्लू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में गैंगस्टर लगा दिया था। याकूब और बबलू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बुधवार की रात थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने पचकोहरा तिराहे के पास से नसीम और राजू उर्फ यामीन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने इसकी जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप, पिता पहले से जेल में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed