{"_id":"5ba92048867a557feb4e318a","slug":"131537810504-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों को गोली मारने के मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों को गोली मारने के मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतियापुर में रविवार रात दो युवकों को गोली मारे जाने के मामले में गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर निवासी बाल गोविंद (25) पुत्र नेकराम यादव रविवार रात घर के बाहर मित्र गंगेलापुर निवासी विपिन (24) पुत्र महेश के साथ बैठे थे। इसी दौरान उधर से निकल रहे गांव निवासी अनमोल पुत्र धर्मेंद्र ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। बाल गोविंद ने आपत्ति जताई तो अनमोल ने तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे लगने से बाल गोविंद और विपिन घायल हो गए। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो अनमोल तमंचा लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। सुरसा थानाध्यक्ष सिराजुद्दीन अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव से एक किशोरी अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई थी। इसको लेकर बाल गोविंद और धर्मेंद्र के बीच दो माह से कहासुनी हो रही थी। इसी विवाद में रविवार रात घटना हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल गोविंद की तहरीर पर अनमोल के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फायरिंग के मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज