फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   देवर व उसके साथी पर पति के अपहरण का आरोप

देवर व उसके साथी पर पति के अपहरण का आरोप

Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवर व उसके साथी पर पति के अपहरण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। कोतवाली के ग्राम सरमा निवासी महिला ने देवर और उसके साथी पर पति के साथ मारपीट कर रुपये छीनने और अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम सरमा निवासी रुचि सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन बच्चों के साथ नोएडा में रहती है। पति संजय सिंह गांव में राशन की दुकान चलाता है। रुचि ने बताया कि उसके देवर ने 8 अगस्त को राशन वितरण के बाद साथी के साथ मिलकर उसके पति को मारा पीटा और उससे वितरण के रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को गायब कर दिया। दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा राशन भी बेच दिया। पति के लापता होने के बाद से वह काफी परेशान है। तीन दिन पूर्व उसके ससुर ने पति की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


देवर और उसके साथी पर पति के अपहरण का आरोप
- थाना क्षेत्र के ग्राम सरमा गांव का मामला
- मारपीट कर दुकान से रुपये भी लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed