{"_id":"5bbcee88867a55281551d02f","slug":"11539108488-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में विवादित भूमि की पैमाइश करने गई टीम के वापस जाते ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ही सियाराम ने अपनी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनवाए जाने का आरोप लगा निर्माण पर आपत्ति जताई थी। निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान नितेश पाठक ने बुधवार को जिला अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत कर भूमि की पैमाइश कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व और पुलिस की टीम भूमि की पैमाइश करने गांव गई थी। पैमाइश होने के बाद टीम चली गई। गांव के अनिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि टीम के वापस जाते ही प्रधान पक्ष के लोग सियाराम के पक्ष के लोगों से मारपीट करने लगे। मारपीट में सियाराम का 40 वर्षीय बेटा पप्पू और वह घायल हो गए। एसओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि घायल अनिल की तहरीर पर प्रधान नितेश पाठक, आशुतोष, सुमनेश और रामनरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।