{"_id":"5b3287564f1c1bf46e8b9c09","slug":"11530038102-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में झुलसी नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मां ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी स्व. महेश्वर सिंह की पत्नी मुन्नीदेवी ने बेटी लक्ष्मी देवी की शादी शहर कोतवाली के मोहल्ला नगला किसानन बढ़पुर निवासी सूरज सिंह चौहान के साथ मई 2018 को की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और वाशिंग मशीन की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत अपने मायके वालों को दी। इस पर मायके वालों ने बेटी की ससुराल पहुंच कर मामले को शांत करा दिया। कुछ समय बाद फिर से उसका उत्पीड़न होने लगा। इसके साथ ही महिला को भूखा रखा जाने लगा।
26 अगस्त को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी देवी के साथ मारपीट कर उसके ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। इससे महिला झुलस गई। उसे लोहिया अस्पताल के बाद आवास विकास कालोनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। कुछ दिन बाद उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मां मुन्नी देवी ने बुधवार शाम कोतवाली पहुंच कर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।