{"_id":"59a0662e4f1c1b4a268b4824","slug":"11503684142-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर कपड़े और जेवर वाले बक्से ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर कपड़े और जेवर वाले बक्से ले गए चोर
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोनार। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर लालजी में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर में हाथ साफ कर दिया। पिछले हिस्से से नकब लगाकर मकान में घुसे चोर कमरे में दो बक्सों में रखी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
रामपुर लालजी निवासी मुकेश सिंह के मकान में गुरुवार रात चोर पीछे के हिस्से से नकब लगाकर घुस गए। मुकेश किसी काम से लखनऊ गए थे। घर में मां राजेश्वरी व उनकी पत्नी थीं। दोनों आंगन में सो रही थीं। चोर कमरे में रखे बक्से से नगदी व जेवर चुरा ले गए। सुबह जब राजेश्वरी कमरे में गई तो कमरे का सामान बिखरा मिला व कमरे में नकब लगी मिली। राजेश्वरी के मुताबिक चोर जो दो बक्से ले गए हैं, उनमें 5 साड़ी, 1 जोड़ी पायल, 1 बिछुआ समेत अन्य सामान था। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। दोपहर में घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर गांव के ही सतीश के खेत में खाली बक्से पड़े पाए गए। प्रभारी एसओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- नकब लगाकर कपड़े और जेवर वाले बक्से ले गए चोर
- लोनार के रामपुर लालजी गांव में हुई घटना
फोटो 22: ग्राम रामपुर लालजी में मकान के पीछे लगी नकब।
फोटो- 23 लालजी के मकान में अंदर से लगी नकब।