{"_id":"5bef08e7bdec2269ba10d5bd","slug":"111542392039-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडी में देशी शराब के ठेके के पड़ोस से मिली अपमिश्रित शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांडी में देशी शराब के ठेके के पड़ोस से मिली अपमिश्रित शराब
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में मिलावटी शराब बोतलों में भरकर विभिन्न कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचे जाने का कारोबार थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर रात सांडी कस्बे के तिराहे पर स्थित शराब के ठेके के पास एक कमरे से मिलावटी शराब बरामद हुई है। आठ लीटर तरल पदार्थ, कई खाली बोतल, रैपर आदि बरामद हुए हैं। पुलिस की छापेमारी के बाद ठेका बंद करा दिया गया है। आबकारी विभाग पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
सांडी तिराहे पर रेशमा देवी के नाम से देसी शराब का ठेका है। इस ठेके के ठीक बगल में एक कमरा है। इस कमरे का इस्तेमाल ठेके का सेल्समैन अंकित पुत्र रामदत्त दुबे निवासी ग्राम आंटी कोतवाली शहर जनपद कन्नौज कर रहा है। शुक्रवार देर शाम सांडी थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता को सूचना मिली कि उक्त कमरे में शराब की ब्रांडेड बोतलों में मिलावटी शराब भरी जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने छापा मार दिया। जिला आबकारी अधिकारी एमके गौतम की मानें तो कमरे से 112 पउआ फाइटर ब्रांड मिले हैं। इसके अलावा 15 पउवा ऐसे मिले हैं, जिन पर कोई लेबल नहीं हैं। बॉबी ब्रांड के 391 स्टीकर मिले हैं। इसके अलावा 98 नई शीशी, 178 पुरानी खाली शीशी और 8 लीटर तरल पदार्थ मिला है। पुलिस की छापेमारी के बाद आबकारी निरीक्षक आरए सरोज और अखिलेश बिहारी वर्मा को मौके पर भेजा गया है। अंकित को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी जिला आबकारी अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि अंकित सांडी थाना पुलिस के कब्जे में है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।