फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दबंगों के आगे पुलिस बौनी, अवकाश पर गए बैंककर्मी

दबंगों के आगे पुलिस बौनी, अवकाश पर गए बैंककर्मी

Sat, 21 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दबंगों के आगे पुलिस बौनी, अवकाश पर गए बैंककर्मी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (हरदोई)। पचदेवरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के फील्ड अफसर व दो कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पुत्र समेत लगभग 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के रवैये से खफा बैंक के फील्ड अफसर समेेत दो कर्मचारी घटना के बाद से अवकाश पर चले गए हैं। उनका कहना है कि आरोपी सुलह का दबाव बना रहे हैं और जान माल की धमकी दे रहे हैं। जब तक पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।


पचदेवरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तैनात फील्ड अफसर हरी प्रसाद, कैशियर अक्षय प्रताप यादव व बद्री प्रसाद कुशवाहा 13 जुलाई की शाम शाखा बंद करने के बाद बैंक जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, पचदेवरा से कुछ ही दूरी पर बरगदिया चौराहा के पास कमालपुर की प्रधान मुन्नी देवी के पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


बैंककर्मियों के मुताबिक, आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की। वह किसी तरह जान बचाकर मौके पर से भागे, जिस पर आरोपियों ने पीछे से फायरिंग की। बैंक कर्मियों के अनुसार, तहरीर देने के बाद पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जैसे तैसे सीओ का दबाव पड़ने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने घटना हल्की धाराआें में दर्ज की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार सुलह करने का दबाव डाल रहे हैं। सुलह न करने की स्थित में आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित बैंककर्मियों ने बताया कि जान माल के डर के चलते घटना के दो दिन बाद से ही वे अवकाश पर चले गए हैं, बताया कि जब तक आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।


पाली। वारदात के बाद से ही बैंक के तीनों कर्मचारी अवकाश पर चले गए। तीनों के अवकाश पर जाने के चलते बैंक का काम काज प्रभावित हो रहा है। वहीं अन्य बैंक कर्मियों भी खौफ में हैं। उनका कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। अन्यथा इससे अराजक तत्वों को शह मिलेगी। बैंक के फील्ड मैनेजर हरीप्रसाद यादव ने बताया कि वह और उनके दोनों साथी पुलिस से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि वह और उनके साथी एसपी विपिन कुमार मिश्र से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे।

-बैंक कर्मियों पर किए गए हमले का मामला
-प्रधान पुत्र समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed