{"_id":"5c72d665bdec222bf45299a9","slug":"101551029861-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"---ताऊ की डांट से क्षुब्ध युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
---ताऊ की डांट से क्षुब्ध युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्ता में रविवार दोपहर ताऊ की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
कर्ता निवासी कुलदीप (23) पुत्र वीरपाल किसान है। रविवार दोपहर में उसने घर के अंदर बने कोठरीनुमा चबूतरे पर खुद को तमंचे से गोली मार ली। पेट में गोली लगने से कुलदीप वहीं गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजन घायल कुलदीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से चिकित्सकों ने उस लखनऊ रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डा. मनोज देशमणि ने बताया कि गोली पेट के आरपार हो गई है। कुलदीप के पिता वीरपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई शेरू सिंह नि:शक्त हैं और घर में ही लेटे रहते हैं। रविवार को कुलदीप पारिवारिक मामले में तेज आवाज में बात कर रहा था, इस पर शेरू सिंह ने कुलदीप को डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।