{"_id":"5c0d55a5bdec22417f79ff8d","slug":"101544377765-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा तो किशोर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा तो किशोर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार दोपहर खेत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी रोहित पाल (14) पुत्र मुनेंद्र पाल शनिवार शाम मेला देखने जाने के लिए पिता से रुपये मांग रहा था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके कुछ देर बाद रोहित बिना बताए घर से चला गया। रविवार सुबह तक वह नहीं लौटा तो पिता मुनेंद्र पाल ने पिहानी कोतवाली में सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि रोहित का शव उसी के खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक रहा है। पिता ने बताया कि रोहित ने डांट से आहत होकर खुदकुशी कर ली है। रोहित गांव में ही स्थित कालेज में कक्षा 6 का छात्र था।