फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,wild animal,hardoi news

पालतू कुत्ते पर जंगली जानवर के हमले से दहशत

Thu, 22 Jul 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,wild animal,hardoi news
घायल कुत्ते का इलाज करते पशु चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। कस्बे और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। ग्राम भीखपुर में बुधवार रात एक पालतू कुत्ते पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास कुछ पदचिह्न भी मिले हैं, लेकिन वन विभाग के जिम्मेदारों ने तेंदुआ होने की बात सिरे से खारिज कर दी, लेकिन लकड़बग्घे जैसे किसी जंगली जानवर के होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

बीते रविवार की दोपहर सांडी कस्बे के नवाबगंज में सुनील वाजपेयी के घर पर तेंदुए ने हमला बोला था। सुनील वाजपेयी घायल हो गए थे। इसके बाद तेंदुआ घर में ही छिप गया था। रात भर चले सर्च ऑपरेशन में भी तेंदुए का कोई पता नहीं लगा था। इसके बाद माना जा रहा था कि तेंदुआ यहां से निकला गया है। बुधवार की देर शाम बघौली रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट यूकेलिप्टस के बाग में जंगली जानवर के पदचिह्न देखे गए। ग्राम भीखपुर में बुधवार रात ढाई बजे सतीश अग्निहोत्री के पालतू कुत्ते को किसी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। इसकी भी जानकारी वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

हरपालपुर के रेंजर हनुमान प्रसाद, वीके शुक्ला, मदन पाल आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान रेंजर हनुमान प्रसाद के साथी प्रभागीय वन अधिकारी रवि शंकर शुक्ल ने बताया कि कुत्ते पर हमले से लेकर पदचिह्न तक की पड़ताल कराई गई। तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिस तरह के जानवर को देखने की बात कही है वह लकड़बग्घा है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed