{"_id":"6011a7348ebc3e33df42fc8e","slug":"crime-hardoi-sucide-love-affair-hardoi-news-hardoi-news-knp6083366171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद कोतवाल बेनीगंज राजकरन शर्मा व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
प्रतापनगर (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बसेन बाजार के पास स्थित बाग में पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटकते मिले। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रेमी युगल के परिजन मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौधीपुरवा बसेन निवासी अखिलेश (22) और घनश्याम नगर निवासी अलका (20) के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जाति के थे, लेकिन परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे अखिलेश ने अलका को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। दोनों बसेन बाजार के निकट स्थित बाग में पहुंचे। बुधवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक पेड़ पर दो अलग-अलग दुपट्टे के फंदों से लटकते मिले। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटकते देख दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि दोनों शवों के पास से एक-एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ साल से प्रेम-प्रसंग था। इसकी परिजनों और ग्रामीणों को भी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ग्राम प्रधान की सूचना पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पिछले साल दोनों को एक साथ देख जताया था एतराज
ग्रामीणों के मुताबिक प्रेमी युगल लंबे समय से एक दूसरे से मिलजुल रहे थे। पिछले साल दोनों को एक साथ देखकर युवती के परिजनों ने सख्त एतराज जताया था। इसके बाद दोनों को अलग करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन दोनों छिपकर मिलते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।