{"_id":"61a3cc4364c21e477c749ba8","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp666612344","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सड़िला निवासी संजय (28) गांव में ही खेती करता था। संजय पिछले कुछ समय से पेट संबंधी रोगों से परेशान था। शनिवार को उसका पिता छोटेलाल संजय की ही दवा के सिलसिले में कन्नौज गया था। छोटेलाल के मुताबिक रविवार रात लगभग दस बजे जब वह कन्नौज से वापस आ रहा था, तो संजय ने उसे फोन कर घर पहुंचने के समय के बारे में बातचीत की थी। देर रात छोटेलाल जब घर पहुंचा, तो कमरे में संजय का शव फांसी पर लटकता मिला।
संजय के परिवार में पत्नी पूजा और पांच साल की पुत्री वैष्णवी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि खुदकुशी की घटना है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।