{"_id":"6150af748ebc3efb8a29b3a0","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp6546468175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के लिपिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव शनिवार रात मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी जय प्रकाश (45) लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में लिपिक के पद पर तैनात थे। शनिवार की शाम उसने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जय प्रकाश के नजर न आने पर परिजन उन्हें ढूंढते हुए कमरे में गए। कमरे का दरवाजा अंदर से मिला। परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, तो जय प्रकाश का शव फंदे पर लटक रहा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। मृतक के परिवार में दो पुत्री और एक पुत्र है। शहर कोतवाली के दारोगा जितेंद्र कुमार बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।