{"_id":"614236cb8ebc3ea0132e6fb0","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp65241183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरदोई। सांडी के ग्राम पकरी निवासी विवाहिता की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ अनिल कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पकरी निवासी प्रतिभा (25) की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना पर हरदोई शहर के मोहल्ला रद्धेपुरवा निवासी मृतका का भाई हिमांशु परिजनों के साथ पहुंचा।
हिमांशु ने बताया कि प्रतिभा की शादी छह साल पहले पकरा गांव निवासी वीरेंद्र के साथ हुई थी। उसके एक बेटी है। बताया कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर बहन को परेशान कर रहा था। बाइक और नगदी की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार को पति वीरेंद्र ने उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ अनिल कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।