{"_id":"60eb2e568ebc3e737521362f","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp6396166117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुडरामऊ निवासी विवाहिता ने शनिवार की रात मकान के एक कमरे मेें फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने महिला के बीमारी से परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ निवासी सीमा (22) ने शनिवार की रात घर के एक कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सीमा की शादी लगभग ढाई साल पहले रामरहीस के साथ हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है। बताया कि शनिवार की रात परिजन आंगन व घर की छत पर सोए थे। परिजन सीमा के बीमारी से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद रमापुर मिश्र गांव निवासी पिता मनसुख भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि उसकी बेटी बीमार रहती थी, उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। बीमारी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ बीएम त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।