{"_id":"60eb2d978ebc3e056635d457","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp639615754","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह सेवक ने तहसील स्थित आवास में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह सेवक ने तहसील स्थित आवास में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद तहसील में तैनात संग्रह सेवक ने तहसील में बने आवास में फांसी लगा ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
कोतवाली देहात के ग्राम प्रेम नगर निवासी कौशल किशोर मिश्रा (56) तहसील में संग्रह सेवक के पद पर तैनात था। शनिवार की सुबह घर से तहसील जाने की बात कह कर निकले कौशल किशोर से दो दिन से संपर्क न हो पाने पर तहसील के अधिकारियों ने परिसर में ही स्थित आवास पर जाकर देखा तो दरवाजा बंद मिला। तहसीलदार रामवीर सिंह से सूचना मिलने के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और कमरे का दरवाजा तुड़वाया, अंदर रस्सी के सहारे कौशल किशोर का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कौशल किशोर विवाहित था, उसके दो बेटे व एक बेटी है।
बेटे गौरव ने बताया कि शनिवार को तहसील से फोन आने के बाद ही पिता तहसील जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बताया कि दो माह पूर्व ही मां की भी बीमारी से मौत हो चुकी है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि संग्रह सेवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।