{"_id":"615357778ebc3e08fd1032fa","slug":"crime-hardoi-news-knp6550599110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में अहिरोरी गांव के पास शारदा नहर में मंगलवार की सुबह महिला का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी के पास से शारदा नहर निकली है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पुल के पास नहर में अज्ञात महिला का शव उतराता देखा। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने नहर में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से शव निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि महिला का शव एक दिन पुराना लग रहा है। बताया कि महिला बैंगनी रंग की साड़ी व लाल रंग का ब्लाउज पहने है। बताया कि शिनाख्त केे प्रयास किए जा रहे हैं।