फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

बारातियों ने दो युवकों को पीटा, घर में तोड़फोड़ की

Mon, 14 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
भरावन (हरदोई)। गांव ढिकुन्नी में रविवार को आई बरात में शामिल लोगों ने पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके भाई को जमकर पीटा। घर में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उससे शराब व खाने की मांग कर रहे थे। मना करने पर मारपीट व तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव ढिकुन्नी निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार को गांव में एक व्यक्ति की बहन की बरात आई थी। बरात में शामिल लगभग 24 लोग रात में उसके घर में घुस आए और शराब व खाने की मांग करने लगे। मंगलवार को उसकी बहन की बरात आनी है, घर में विवाह के पहले की रस्में हो रहीं थीं। इसका हवाला देते हुए उसने शराब व खाना देने से मना कर दिया। इस पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीचबचाव कराने आए उसके भाई पुनीत (22) को भी पीटा। मारपीट होते देख महिलाओं ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस पर आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पास खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इसी बीच गांव वालों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed