{"_id":"5e4ec2368ebc3ef2a841c2fb","slug":"crime-hardoi-news-knp545908677","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवारों ने युवक से 25 हजार रुपये व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवारों ने युवक से 25 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बुधवार की देर शाम डीएम चौराहा से चंद कदम दूरी पर ऑटो सवार लुटेरों ने ऑटो में बैठे युवक से मारपीट कर जेब में रखे 25 हजार रुपये व मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज लूट लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी उसे ऑटो से उतारकर फरार हो गए। बदहवास पीड़ित ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। गुरुवार को उसने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सिविल लाइंस निवासी रवि श्रीवास्तव ने गुरुवार को एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता के मौसा दयाराम शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में रहते हैं। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। रवि ने बताया कि बुधवार को वह उन्हें देखने के लिए सुभाषनगर गया था। जहां से देर शाम वह पैदल चल कर डीएम चौराहा आया। डीएम चौराहा से घर आने के लिए ऑटो में सवार हुआ। रवि के मुताबिक ऑटो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। कुछ दूरी पर पहुंचते ही ऑटो में सवार दोनों युवक उससे छीनाझपटी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये व मोबाइल, एटीएम समेत अन्य दस्तावेज लूट लिए।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसे ऑटो से उतारकर फरार हो गए। बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंचे पीड़ित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुुरुवार को पीड़ित ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं।