{"_id":"5e08f65e8ebc3e87df028ea6","slug":"crime-hardoi-news-knp5351807178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिले शव की शिनाख्त, चेहरे पर मिले 15 चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिले शव की शिनाख्त, चेहरे पर मिले 15 चोटों के निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में शनिवार की दोपहर बरसीम के खेत में मिला शव ई-रिक्शा चालक का निकला। रविवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में उसके चेहरे पर धारदार हथियार की चोटों के 15 निशान मिले हैं। उसका ई-रिक्शा और मोबाइल गायब है। वहीं परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के मोहल्ला विभूतिनगर निवासी अमित गुप्ता (23) पुत्र अजय गुप्ता अविवाहित था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। चाचा अवधेश ने बताया कि अमित बावन चुंगी स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाता था। इसकेे बाद शहर में अपना ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार की सुबह वह रिक्शा चलाने निकला था। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद ही उसने अपनी मां प्रेमा को फोन पर टड़ियावां बुकिंग लेकर जाने की बात कही। देर शाम घर न आने पर परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने शहर कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। इसी दौरान पुलिस ने पिहानी के बजेहरा गांव में मिले शव की फोटो दिखाई। शव का चेहरा कुचला होने पर परिजनों ने कपड़े से शव की शिनाख्त अमित के रूप में की।
उधर, पिहानी पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। जबकि, उसका ई-रिक्शा व मोबाइल गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक, युवक के सिर व चेहरे पर लगभग 15 धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
परिजनों की चुप्पी से अमित की मौत की गुत्थी उलझ कर रह गई है। पुलिस घटना का जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। वहीं पुलिस अमित के मोबाइल व ई-रिक्शा के जरिये कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि अमित का मोबाइल मिलने से हत्या का राज खुल सकेगा। वहीं चर्चा है कि कहीं प्रेम-प्रसंग अमित का काल बना। इस तरह के हर पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुटी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित के चेहरे व सिर पर चोटों के लगभग 15 वार मिले हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि हमलावरों उसके सिर पर वार कर मौत के हाथ उतार दिया था। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तावड़तोड़ वार किए थे।