{"_id":"5de00ebe8ebc3e5488136cc7","slug":"crime-hardoi-news-knp528829475","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्त के घर रुके एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रात में ही यूपी 112 पर घटना की जानकारी दे दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसका एक बड़ा भाई है, जो अविवाहित है। बड़ा भाई ट्रक चालक है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजराज पुत्र राजाबक्श भी ट्रक चलाता है और उसकी दोस्ती युवती के भाई से है। युवती के मुताबिक, बुधवार रात ब्रजराज उसके भाई के साथ ही घर आया और शराब पीने के बाद कमरे के बाहर बने बरामदे में भाई के साथ सो गया। आधी रात में ब्रजराज उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। घबराई युवती ने घटना की जानकारी यूपी 112 पर दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से ही आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पीड़ित युवती का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया। युवती की तहरीर पर ब्रजराज पुत्र राजाबक्श के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई।