{"_id":"5d9f6e438ebc3e01622a3018","slug":"crime-hardoi-news-knp518839428","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज से अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज से अभद्रता का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर की धर्मशाला रोड स्थित एक नर्सिंग होम में मरीज और उसके तीमारदारों से अभद्रता का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। मरीज के तीमारदार धर्मशाला रोड पर सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी राजेश सिंह के बेटे अमन सिंह को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। उसका उपचार धर्मशाला रोड स्थित नर्सिंग होम में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक कंपाउंडर ने गुरुवार सुबह अमन को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद से अमन सोता रहा। अमन की मां ने इस बारे में पूछा तो कंपाउंडर ने अभद्रता की। सूचना पर उनके गांव के ही अभिषेक, संजेश, दीपू आदि नर्सिंग होम पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आरोप है कि डॉ. अखिलेश ने बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने को कह दिया। इस पर उक्त लोग सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को हटा दिया और उसे जिला अस्पताल भेज दिया। डॉ. अखिलेश ने बताया कि मरीज के बेड पर चार-पांच लोग बैठे थे। इसके कारण टोका गया था और सिर्फ दो लोगों को ही रुकने के लिए कहा गया था। इसपर हंगामा कर आरोप लगाने लगे।