फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news,up news

कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news,up news
पाली। क्षेत्र के राहतौरा गांव में शुक्रवार की सुबह महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी रवीना (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व पाली थाना क्षेत्र के राहतौरा गांव निवासी योगेश के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे के अंदर पहुंची सास ने शव लटका देखा। सास के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन

परिजन ने घटना की सूचना मायके में दी। कुछ ही देर में मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। घटना में दोनों पक्ष कुछ नहीं बोल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रवीना के कोई संतान नहीं थी। गुरुवार की शाम पति के साथ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर रवीना ने फंदा लगाकर जान दे दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed