{"_id":"6137a5168ebc3e7a2b18d752","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6507842117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदायों में विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदायों में विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
गांव में तैनात फोर्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल (हरदोई)। गांव सकाहा में कुछ दिन पहले दो समुदाय में हुआ विवाद मंगलवार की शाम फिर से गरमा गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों ओर के लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव सकाहा में लगभग सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति के निधन के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों ने जिस भूमि पर अंतिम संस्कार किया था, उसको लेकर विवाद हो गया था। एक समुदाय का आरोप था कि कब्रिस्तान की भूमि पर शव का दाह संस्कार किया गया है। हालांकि उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलह समझौता करा दिया था।
मंगलवार की शाम इसी बात को लेकर दो युवकों में फिर से बहस हो गई। बात बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों ओर के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने एसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसओ ओपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि दोनों समुदाय में विवाद हुआ था। थाने बुलाकर दोनों ओर के लोगों को समझाबुझा दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
---